करोड़ों कि लागत से बनें ITI भवन में नहीं है बुनियादी सुविधाएं... - CG Sandesh
सरायपाली

करोड़ों कि लागत से बनें ITI भवन में नहीं है बुनियादी सुविधाएं.

सरायपाली से 5 किलोमीटर दूर दर्राभाठा में करोड़ो की लागत से 27 कमरों वाला ITI भवन बनाया गया है लेकिन यहाँ बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं है.

फेसबुक एकाउंट हैक कर ठगी करने की हुई कोशिश, मित्रों की सतर्क... - CG Sandesh
सरायपाली

फेसबुक एकाउंट हैक कर ठगी करने की हुई कोशिश, मित्रों की सतर्कता के कारण ठगी से बचे.

सरायपाली.आज नगर के कुछ लोगों का फेसबुक एकाउंट हैक कर उनके मित्रों से पैसे मांगने का एक अनूठा मामला सामने आया है. लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों के पास उनके मित्रों के नाम से इंदौर क ी एक लड़की द्वारा 2-2 हजार रूपए अति आवश्यक बताकर उसके एकाउंट में जमा करने की बात कही गई. मित्रों द्वारा एकाउंट नंबर एवं आईएफएससी कोड की मांग की गई तो उक्त लड़की द्वारा बिना समय गंवाए स्वयं का एकाउंट नंबर एवं आईएफएससी कोड भेज दिया गया. लेकिन जब कोड अन्य प्रदेश का प्रतीत हुआ एवं मित्र के आवश्यकता की जानकारी के लिए जब मित्रगण फेसबुक खाताधारक से संपर्क किए, तब फेसबुक एकाउंट हैक करने का खुलासा हुआ कि उक्त मैसेज को हैक कर भेजा गया था. फेसबुक खाताधारक द्वारा इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है.

शरारती तत्वो ने फोरलेन को तार लगाकर किया बाधित, 112 की सहायत... - CG Sandesh
सरायपाली

शरारती तत्वो ने फोरलेन को तार लगाकर किया बाधित, 112 की सहायता से मार्ग को किया गया सुचारू रूप से चालू.

बीती रात सराईपाली में कुटेला के पास ओवर ब्रिज पर कुछ शरारती तत्वो ने फोर लाईन के ऊपर साईड मे लगा हुआ केबल को फोरलेन पर बिछा दिए थे. जिस से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही थी.

ट्रक की ठोकर पुलिसकर्मी घायल,  सैनिक ने अज्ञात ट्रक चालक के ... - CG Sandesh
सरायपाली

ट्रक की ठोकर पुलिसकर्मी घायल, सैनिक ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

सरायपाली थाना के सहायक उपनिरीक्षक को एक अज्ञात ट्रक ने कुटेला ओवरब्रिज के पास एन.एच. 53 ने ठोकर मार दी. जिससे सहायक उपनिरीक्षक के सर और कमर में चोट आई है. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया है. जबकि ट्रक फरार बताया जा रहा है.

बंद हो सकती है सरायपाली से रायपुर के लिए मिली एसी बस की सुवि... - CG Sandesh
सरायपाली

बंद हो सकती है सरायपाली से रायपुर के लिए मिली एसी बस की सुविधा

लोक निर्माण और परिवहन मंत्री राजेश मूणत ने 16 जुलाई 2018 को हरी झंडी दिखाकर राजधानी रायपुर से पांच ए.सी. बसों को कांकेर, राजनांदगांव, कवर्धा, सरायपाली और बिलासपुर के लिए रवाना किया था. जिसके बाद और 19 ऐसे मार्ग थे जहाँ इस बसों का संचालन किया जाना था. मगर सरकार की यह योजना अब खटाई में जाती नजर आ रही है.

होटल संचालक के साथ मारपीट को लेकर संचालक ने लिखा होटल असोसिए... - CG Sandesh
सरायपाली

होटल संचालक के साथ मारपीट को लेकर संचालक ने लिखा होटल असोसिएशन को पत्र, हरदीप सिंह रैना ने की कार्यवाही की मांग.

होटल असोसिएशन को दिए गए इस पत्र में रेस्टॉरेन्ट के संचालक ने बताया है कि बीती रात करीब 9 बजे न्यू हॉलैंड के कर्मचारी ने सरायपाली में स्थित गोल्डन बर्ड रेस्टॉरेन्ट में फ़ोन करके 10 लोगों की व्यवस्था करने को कहा. जिसके बाद होटल प्रबंधन ने उनके लिए एक केबिन रेडी कर दिया.

त्याग और समर्पण की सीख देता है बकरीद का त्यौहार - अब्दुस्सत्... - CG Sandesh
सरायपाली

त्याग और समर्पण की सीख देता है बकरीद का त्यौहार - अब्दुस्सत्तार

सराईपाली • इस्‍लाम को मानने वाले लोगों के लिए बकरीद का विशेष महत्‍व है। इस्‍लामिक मान्‍यता के अनुसार हजरत इब्राहिम अपने बेटे हजरत इस्माइल को इसी दिन खुदा के हुक्म पर खुदा की राह में कुर्बान करने जा रहे थे। तब अल्लाह ने उनके नेक जज्‍बे को देखते हुए उनके बेटे को जीवनदान दे दिया।

गांजा तस्करों पर सरायपाली पुलिस की कार्यवाही - CG Sandesh
सरायपाली

गांजा तस्करों पर सरायपाली पुलिस की कार्यवाही

सराईपाली में हो रहे गांजा तस्करी को ध्यान में रखते हुये दिनांक 19.08.18 को थाना सराईपाली स्टॉफ के द्वारा सदिग्ध वाहनों की चेकिंग हेतु दो अलग अलग टीम बनाकर रवाना किया गया, जिस पर एक प्रकरण में ग्राम बालसी के पास दो व्यक्ति आरोपी 01. कमलकांत चौरसिया उर्फ विक्की पिता कमलेश उम्र 25 वर्ष सा0 लंबर , 02.ताराचंद साहू उर्फ पप्पु पिता घनश्याम उम्र 21 वर्ष सा0 लोहारिनदीपा थाना सराईपाली को घेराबंदी कर धर दबोचा गया. आरोपी के कब्जे से 3 नग मोबाइल फ़ोन कीमती 20000रु, कुल 6 किलो गांजा कीमती 24000रु, एक सिल्वर रंग की बुलेट CG13FJ7500 कीमती 60000रु को जप्त किया गया.

नल जल योजना ठप्प, नाराज ग्रामीणों ने सरपंच सचिव को बनाया बंध... - CG Sandesh
सरायपाली

नल जल योजना ठप्प, नाराज ग्रामीणों ने सरपंच सचिव को बनाया बंधक

मिली जानकारी के अनुसार गांव में पिछले 1 महीने से नल जल योजना ठप्प है जिससे नाराज ग्रामीणों ने सरपँच सचिव को बंधक बनाकर ग्राम सभा का बहिष्कार किया गया है. यह मामला सरायपाली जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसमीसरार है

डेंगू के बाद अब पीलिया ने पसारा पांव, दूषित पानी से ग्रामीण ... - CG Sandesh
सरायपाली

डेंगू के बाद अब पीलिया ने पसारा पांव, दूषित पानी से ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रही है पीलिया, सरायपाली ब्लाक के ग्राम बांजीबहाल का मामला

महासमुंद- छत्तीसगढ़ में एक तरफ डेंगू के मरीज लगातार बढ रहे हैं वहीं दूसरी ओर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में लोगों को साफ पानी नहीं मिल पाने से अब पीलिया रोग से लोग प्रभावित होने लगे हैं । प्रदेश के महासमुंद जिले मे कई गांव मे पीलिया से लोग प्रभावित हो रहे हैं ।लेकिन सरकारी महकमा जल जनित रोगों से लोगों को बचाने ठोस इंतजाम करने में नाकाम साबित हो रहा है ।