होटल संचालक के साथ मारपीट को लेकर संचालक ने लिखा होटल असोसिए... - CG Sandesh

होटल संचालक के साथ मारपीट को लेकर संचालक ने लिखा होटल असोसिएशन को पत्र, हरदीप सिंह रैना ने की कार्यवाही की मांग.

सरायपाली में एक रेस्टॉरेन्ट के संचालक ने होटल असोसिएशन को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है.  होटल असोसिएशन को दिए गए इस पत्र में रेस्टॉरेन्ट के संचालक ने बताया है कि बीती रात करीब 9 बजे न्यू हॉलैंड के कर्मचारी ने सरायपाली में स्थित गोल्डन बर्ड रेस्टॉरेन्ट में फ़ोन करके 10 लोगों की व्यवस्था करने को कहा. जिसके बाद होटल प्रबंधन ने उनके लिए एक केबिन रेडी कर दिया.

लिखे गए पत्र के अनुसार खाने के आर्डर के लिए अजय नाम का एक शक्श रेस्टोरेंट को मेंटेनेस करने वाली महिला को बुलाया जिस पर उन्होंने अपना एक स्टाप भेजा. मगर वे मैडम को ही बुलाइए कहकर अपनी जिद पर अड़े रहे.

और मैडम के नहीं आने पर वे रेस्टोरेंट का आर्डर कैंसल बोलकर चले गए. जब महिला के पति ने फ़ोन पर क्यों चले गए करके जानकारी ली गयी तो वे 15-16 लोगो के साथ रेस्टोरेंट के अदर घुस गए और महिला के पति के साथ मारपीट की.

 

गोल्डन बर्ड होटल सराईपाली संचालक के साथ मारपीट की कड़े शब्दों में निंदा करता है तथा पुलिस प्रशासन से अनुरोध करता है कि न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर शोरूम के जिन सदस्यों द्वारा गोल्डन बर्ड होटल संचालक अनिता चौधरी तथा उनके पति के साथ जो अभद्र व्यवहार और मारपीट किया गया है पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो.

--हरदीप सिंह रैना

जिलाध्यक्ष होटल ढ़ाबा एशोशिएसन


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें