शरारती तत्वो ने फोरलेन को तार लगाकर किया बाधित, 112 की सहायत... - CG Sandesh

शरारती तत्वो ने फोरलेन को तार लगाकर किया बाधित, 112 की सहायता से मार्ग को किया गया सुचारू रूप से चालू.

बीती रात सराईपाली में कुटेला के पास ओवर ब्रिज पर कुछ शरारती तत्वो ने फोर लाईन के ऊपर साईड मे लगा हुआ केबल को फोरलेन पर बिछा दिए थे. जिस से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही थी.

तभी उस रास्ते से हमर पुलिस हमर संग मास्टर ट्रेनर मनोज डडसेना ट्रेनिंग देकर वापस लौट रहे थे जहाँ उन्होंने मार्ग की व्यस्थता को देखा. आवागमन बाधित देख मास्टर ट्रेनर वहां रुके और एक-एक कर वाहन निकलवाये और साथ ही इस बात की सुचना 112 को दी गई.

जिसके बाद 112 उस मार्ग पर पहुँच गई और फोरलेन से वह तार हटाया गया. जिसके बाद आवागमन सुचारू रूप से चालू हुआ. इस कार्य को लेकर राहगीरों ने पुलिस को धन्यवाद दिया. जिस पर मनोज डडसेना ने कहा कि शासन की योजना 112 सभी आम जन के लिये है. इससे उन लोगों को मदद मिल सकेगी जिन्हें पुलिस, एंबुलेंस या अग्मिशमन विभाग की सहायता की जरूरत है.  आम जन बिना डरे कभी भी इस नंबर से आपातकालीन स्थिति में ये तीनों सेवाएं ले सकते है. साथ ही कहा कि जिले के पुलिस अधिक्षक श्री संतोष सिंह जी आम जन के सुरक्षा मे‍ सबके साथ है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें