नल जल योजना ठप्प, नाराज ग्रामीणों ने सरपंच सचिव को बनाया बंध... - CG Sandesh

नल जल योजना ठप्प, नाराज ग्रामीणों ने सरपंच सचिव को बनाया बंधक

मिली जानकारी के अनुसार गांव में पिछले 1 महीने से नल जल योजना ठप्प है जिससे नाराज ग्रामीणों ने सरपँच सचिव को बंधक बनाकर ग्राम सभा का बहिष्कार किया गया है. यह मामला सरायपाली जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसमीसरार है

आपको बता दें कि पेयजल की समस्या को लेकर के ग्रामीण ग्राम सभा में आवाज उठा रहे हैं. लेकिन ग्रामीणों की बात नहीं सुनने पर नाराज ग्रामीणों ने सरपंच सचिव को कमरे के अंदर बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया गया है. बताया जा रहा है कि ग्रामीण जिससे दूसरे गांव से पानी लाने को विवश हो रहे हैं.


एसडीएम मैडम को सूचना दिया गया है और TI  साहब को भी इत्तिला किया जा रहा है.
--पवन कुमार प्रेमी, सीईओ, जनपद सरायपाली.

हमारे स्टॉप और पुलीस भेजा गया है मामले की जांच की जाएगी.
--नुपुर पन्ना राशि, एसडीएम सरायपाली.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें