जिले में पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार से 80 लाख रुपए बरामद (80 lakh rupees recovered) किए हैं। आरोपी कार की पिछली सीट के नीचे एक चैंबर बनाकर रखे थे और इसी चैंबर में एक प्लास्टिक की बोरी में 80 लाख रुपए नगद छिपाए हुए थे। जिस कार से इतनी बड़ी रकम बरामद की गई है, उसका नंबर उत्तर प्रदेश का है। वहीं पुलिस ने गुजरात के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि ये पैसे चोरी के हैं। फिलहाल इन आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र (Farsgaon police station area) का है।