CG : चेकिंग के दौरान कार में मिले 80 लाख रूपये,  फटी रह गई प... - CG Sandesh

CG : चेकिंग के दौरान कार में मिले 80 लाख रूपये, फटी रह गई पुलिस की आंखे

कोंडागांव। जिले में पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार से 80 लाख रुपए बरामद (80 lakh rupees recovered) किए हैं। आरोपी कार की पिछली सीट के नीचे एक चैंबर बनाकर रखे थे और इसी चैंबर में एक प्लास्टिक की बोरी में 80 लाख रुपए नगद छिपाए हुए थे। जिस कार से इतनी बड़ी रकम बरामद की गई है, उसका नंबर उत्तर प्रदेश का है। वहीं पुलिस ने गुजरात के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि ये पैसे चोरी के हैं। फिलहाल इन आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र (Farsgaon police station area) का है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को कोंडागांव जिले (Kondagaon District) के फरसगांव में जवान चेक पोस्ट लगाकर आने-जाने वाली वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच कोंडागांव जिला मुख्यालय की तरफ से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) पासिंग नंबर की एक कार आई। जिसे जवानों ने रुकवाया। कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पीछे की सीट के नीचे पुलिस को एक चैंबर दिखा, जिसे खोलने पर अंदर एक प्लास्टिक की बोरी रखी मिली। जवानों ने जब बोरी को निकाकर देखा तो उसमें 500 की कई गड्डियां मिली। पुलिस ने पैसे गिने तो कुल 80 लाख रुपए निकले।

जिसके तुरंत बाद जवानों ने कार में सवार दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। एक ने अपना नाम भार्गव पटेल (27) और दूसरे ने जयस कुमार भोलाभाई (28) बताया। ये दोनों युवक गुजरात के रहने वाले हैं। पौसों के बारे में जब पुछताछ की गई। दोनों ये पैसे कहां से लाएं हैं इसका कोई प्रमाण या कोई वैध दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखाए। SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि, पुलिस ने पैसे चोरी के होने का संदेह किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें