सड़क हादसे में मीडियाकर्मी की मौत - CG Sandesh

सड़क हादसे में मीडियाकर्मी की मौत

धमतरी। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि युवक रायपुर के एक मीडिया संस्थान (दैनिक अखबार) में पेजमेकर का कार्य देखता था। घटना आज तड़के कुरूद थाना क्षेत्र के हाइवे मरौद बीजनिगम के पास की है।

जानकारी के मुताबिक मृतक महेश यादव, पिता कीलन यादव मूल रूप से धमतरी के नगरी के रहने वाले थे, जो अपने परिवार के साथ रायपुर में रहता था। जो रायपुर से प्रकाशित दैनिक अखबार में पेजमेकर का कार्य करता था. आज सुबह वो कहीं जाने के लिए निकला था, तभी नेशनल हाइवे पर मरौद के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुँच गयी है और परिजनों को सूचना दे दी गयी है।

आशंका है कि बाइक से गिरने की वजह से उसकी मौत हुई है। मीडियाकर्मी के सर से काफी खूून बह रहा था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज दोपहर बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें