अपनी सगाई के दिन ही दूल्ह पहुंच गया जेल ,वादा गर्लफ्रेंड से ... - CG Sandesh

अपनी सगाई के दिन ही दूल्ह पहुंच गया जेल ,वादा गर्लफ्रेंड से किया, शादी किसी और लड़की से कर रहा था

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस ने एक युवक को उसकी ही सगाई के दिन गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक ने शादी का वादा तो अपनी प्रेमिका से किया। उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद किसी अन्य लड़की से शादी तय कर ली। पुलिस ने रविवार को उसके घर से निकलते ही दबोच लिया। फिलहाल लड़के को जेल भेज दिया गया है। मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कुकरेल निवासी देवनारायण (25) का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। अरोप है कि देव नारायण ने उससे शादी का वादा किया। आरोपी ने युवती से संबंध भी बनाए। इसके बाद दूसरी लड़की से रिश्ता तय कर लिया। रविवार को देव नारायण की सगाई थी। रिश्तेदार भी पहुंच चुके थे। देव नारायण बाहर निकल कर गाड़ी में बैठने वाला था, तभी पुलिस पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

केरेगांव थाना प्रभारी SI संतोष साहू ने बताया कि एक युवती 18 जून को थाने आई थी। उसने देवनारायण नेताम के खिलाफ धोखा देने का आरोप लगाकर लिखित शिकायत की। आरोप है कि देवनारायण ने 20 मई को घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया। उसकी रिपोर्ट पर धारा 376, 506 के तहत देवनारायण के खिलाफ केस दर्ज किया। रविवार को आरोपी देवनारायण को गिरफ्तार किया।

वहीं एक अन्य मामले में रुद्री थाना पुलिस ने धमकी देकर दुष्कर्म करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीआई विनय पम्मार ने बताया कि भटगांव निवासी तुकेश्वर (26) को 18 जून को गिरफ्तार किया गया। युवक पर आरोप है कि युवती से फरवरी से मई तक शारीरिक संबंध बनाए। उसकी मां को मारने की धमकी दी। धारा 376, 294, 506, 342, 34 के तहत तुकेश्वर को पकड़कर जेल भेजा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें