देवभोग दूध के दाम बढ़ गए है. पूरे प्रदेश में आज से नए रेट पर दूध मिलेगा. छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ ने अपने प्रमुख ब्रांड देवभोग दूध के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है.
कटघोरा वनमंडल के चैतुरगढ़ पहाड़ी पर बाघ की सक्रियता से गांव में दहशत का माहौल है. जिसके कारण वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर ना जाने की अपील की है. बाघ ने जगंल में दो भैसों का शिकार किया था. जिसकी सूचना के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है. और ग्रामीणों को जंगल जाने से मना किया गया है.