CG : देवभोग दूध के दाम बढ़े, 2 रुपए प्रति लीटर की हुई बढ़ोतर... - CG Sandesh

CG : देवभोग दूध के दाम बढ़े, 2 रुपए प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी.

देवभोग दूध के दाम बढ़ गए है. पूरे प्रदेश में आज से नए रेट पर दूध मिलेगा. छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ ने अपने प्रमुख ब्रांड देवभोग दूध के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. इस फैसले के बाद देवभोग ब्रांड का दूध अब 56 की जगह 58 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा. यह नए रेट 20 मई से पूरे प्रदेश में लागू हो गई है. इससे पहले अमूल और मदर डेयरी जैसे बड़े ब्रांड ने भी दूध की कीमतों में इसी तरह की बढ़ोतरी कर चुके है.

दुग्ध महासंघ ने बताया कि, उत्पादन लागत और पशु आहार के बढ़ते खर्च के चलते यह फैसला लिया गया है. लगातार बढ़ती महंगाई ने दुग्ध उत्पादकों पर दबाव डाला है. जिसका असर अब आम जनता पर पड़ेगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें