CG : जमीन, सोने का सिक्का और गोवा टूर पैकेज का झांसा देकर 70... - CG Sandesh

CG : जमीन, सोने का सिक्का और गोवा टूर पैकेज का झांसा देकर 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए डिजायर ताज वेकेशन के नाम पर 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी पिंटू सोनेकर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जमीन, सोने का सिक्का और गोवा टूर पैकेज का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी की थी।


छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि 2022 में भिलाई तीन थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता सुषमा सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि सूर्या ट्रेजर आइलैंड में डिजायर ताज वेकेशन के नाम से एक ऑफिस खोला गया था। इस कंपनी के डायरेक्टर पिंटू सोनेकर ने एक आकर्षक योजना के तहत लोगों को 10 साल की सदस्यता लेने पर 1000 वर्गफीट जमीन, एक सोने का सिक्का और फ्लाइट से गोवा टूर (रहना, खाना, पीना सहित) का ऑफर दिया था। इस स्कीम के तहत आरोपी ने करीब 10 लोगों से लगभग 70 लाख रुपये वसूल लिए। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार अपना लोकेशन बदल रहा था जिससे पुलिस को उसे पकड़ने में कठिनाई हो रही थी। पुलिस ने आरोपी की मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया और पता चला कि वह दुर्ग स्थित अपने ससुराल आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


उन्होंने ने कहा कि आरोपी पिंटू के खिलाफ पूर्व में भी बिलासपुर में दो धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। इस मामले में दो अन्य आरोपी मयूर मेश्राम और प्रशांत खोपड़े अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि इस तरह के प्रलोभनों से बचें और किसी भी योजना में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल करें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें