CG : कटघोरा वनमंडल के चैतुरगढ़ पहाड़ी पर बाघ की सक्रियता से ... - CG Sandesh

CG : कटघोरा वनमंडल के चैतुरगढ़ पहाड़ी पर बाघ की सक्रियता से गांव में दहशत का माहौल, बाघ ने किया दो भैंसों का शिकर, वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में जाने से किया मना.

कटघोरा : कटघोरा वनमंडल के चैतुरगढ़ पहाड़ी पर बाघ की सक्रियता से गांव में दहशत का माहौल है. जिसके कारण वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर ना जाने की अपील की है. बाघ ने जगंल में दो भैसों का शिकार किया था. जिसकी सूचना के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है. और ग्रामीणों को जंगल जाने से मना किया गया है. और मुनादी कराई जा रही है. वहीं बाघ के दहशत के कारण तेंदूपत्ता संग्रहण का काम बंद कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि, कई ग्रामीणों ने पहाड़ी पर बाघ को देखा है. साथ ही बाघ के पैर के निशान भी मिले है. बाघ ने दो भैंसों का शिकार भी किया है. जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. वहीं दहशत के कारण तेंदूपत्ता संग्रहण जैसे मौसमी कार्य पर सीधा असर पड़ा है. वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में जाने से मना किया है. जिससे रोजगार पर असर पड़ रहा है.

वहीं मामले में पाली रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि, क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. लगभग 19 ट्रैप कैमरे जंगल में लगाए गए है. जिनकी निगरानी की जा रही है. बाघ की मौजूदगी की पुष्टि घटना स्थल पर मिले पंजों के निशान और ग्रामीणों की प्रत्यक्षदर्शी जानकारी से हुई है.

वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल में नहीं जाने की अपील की है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें