भंवरपुर :  रविवार को छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की महा... - CG Sandesh
सरायपाली

भंवरपुर : रविवार को छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की महाबैठक

दिनाँक 27/05/18 दिन रविवार को दोपहर 12 बजे छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले श्री ओ पी शर्मा प्रांताध्यक्ष की अध्यक्षता में ड्रेसर प्रकोष्ठ की महाबैठक आहूत की गई है। बैठक में शासन स्तर पर लंबित समयमान वेतनमान, पदनाम परिवर्तन और ड्रेसर ग्रेड 2 से ग्रेड 1 में पदोन्नति के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की जाएगी एवं आगे की रणनीति तय की जाएगी। ड्रेसर प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक श्री कोमल साहू ने ड्रेसर क्रेडर के सभी प्रांतीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं सदस्यों को बैठक में उपस्थित होने हेतू अपील की है।

सराईपाली : पुष्प वाटिका में पानी के अभाव के कारण शौचालय हुआ ... - CG Sandesh
सरायपाली

सराईपाली : पुष्प वाटिका में पानी के अभाव के कारण शौचालय हुआ अनुपयोगी

सराईपाली नगर के भंवरपुर रोड में पालिका द्वारा बनवाया गया है उद्यान के अंदर वर्षों शौचालय नही था. शौचालय की मांग को लेकर कुछ संगठन आगे आये और कुछ दिनों बाद यहाँ शौचालय का निर्माण करवाया गया.

सरायपाली : कचरे से निपटने के लिए मेढ़ापाली को मिली तरल एवं ठो... - CG Sandesh
सरायपाली

सरायपाली : कचरे से निपटने के लिए मेढ़ापाली को मिली तरल एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की स्वीकृति

रूर्बन क्लस्टर मिसन के तहत ग्राम मेढापाली में तरल और ठोस प्रबंधन का निर्माण किया जाना है. जिसके तहत 3 लाख रु की राशि और जगह भी स्वीकृत कर लिया गया है. जल्द ही इन कार्य को प्रारम्भ किया जाएगा जिससे ग्रामीणों को फायदा मिलेगा.

सरायपाली : पाइप बिछा, नल भी लगे मगर बोर खनन नहीं - CG Sandesh
सरायपाली

सरायपाली : पाइप बिछा, नल भी लगे मगर बोर खनन नहीं

रूर्बन कलस्टर मिसन के तहत गांव हरिलछापर में पेय जल की समस्या को देखते सरकार द्वारा लाखो रु. खर्च करके नल जल योजना लगाया गया है. लेकिन नल जल योजना का लाभ ग्रामीणों को नही मिल रहा है. नल जल योजना के तहत गांव हरिलछापर के चौक चौराहा पर नल निकाला गया तथा पाइप लाइन भी बिछाई गयी मगर बोर खनन नहीं हुआ.

सरायपाली : नल जल योजना के होने बावजूद पुराने पद्धति से निकला... - CG Sandesh
सरायपाली

सरायपाली : नल जल योजना के होने बावजूद पुराने पद्धति से निकला जा रहा है पानी

रूर्बन कलस्टर मिशन के तहत चयनित ग्राम पंचायत बरतियाभाठा में नल जल योजना का कार्य करवाया गया है. योजना के तहत गांव के गली मोहल्लो में जमीन के अंदर पाइप लाइन बिछाया दिया गया है और गली मोहल्लों में नल भी निकाला गया है. जिससे की ग्रामीणों को फायदा मिल सके.

सरायपाली : नही ढहाया गया पुराना सरकारी भवन बढ़ रही खतरे की आश... - CG Sandesh
सरायपाली

सरायपाली : नही ढहाया गया पुराना सरकारी भवन बढ़ रही खतरे की आशंका

ग्राम पंचायत उमरिया में 10 साल पहले का जर्जर भवन अभी खड़ा है. इन भवनो में इससे पहले ग्राम पंचायत और स्कूलों को संचालित किया जाता था. लेकिन जर्जर हो जाने के कारण भवनों को डिस्चार्ज कर नए भवन का निर्माण करवाया गया. नए भवन के निर्माण हो जाने के बाद भी इन जर्जर भवनों को गिराया नही जा रहा है.

सरायपाली : कुटेला से अन्तरझोला 16 किलोमीटर मार्ग का किया जा ... - CG Sandesh
सरायपाली

सरायपाली : कुटेला से अन्तरझोला 16 किलोमीटर मार्ग का किया जा रहा नवनीकरण

सराईपाली पदमपुर मार्ग में कुटेला से अन्तरझोला मार्ग का इस समय नवनीकरण का कार्य किया जा रहा है. इस मार्ग को लम्बाई 16 किलोमीटर है, जिससे लगभग 20 गांवो के लोग सराईपाली अपने विभिन्न कार्य हेतु पहुँचते है.

सरायपाली : स्वच्छता को बढ़ावा देने तालाब के मेड में किया जा र... - CG Sandesh
सरायपाली

सरायपाली : स्वच्छता को बढ़ावा देने तालाब के मेड में किया जा रहा सौंदर्यीकरण

सरायपाली के पदमपुर मार्ग में तालाब के किनारे सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है. आसपास के क्षेत्र को साफ एवं स्वच्छ बनाया जा रहा है. तालाब के मेड के किनारे रेलिंग भी लगायी गयी है और छायादार वृक्षों का रोपण भी किया जा रहा है जिससे तालाब किनारे शाम को लोगों को बैठने के लिए एक अच्छा स्थान बनते जा रहा है.

सरायपाली : दुर्घटना को आमंत्रण देते झुके हुए बिजली पोल - CG Sandesh
सरायपाली

सरायपाली : दुर्घटना को आमंत्रण देते झुके हुए बिजली पोल

सराईपाली ब्लाक अंतर्गत पदमपुर मार्ग में ग्राम तोरेसिंहा सब स्टेशन के अंतर्गत गांव तोरेसिंहा में किसानों के खेत में ट्यूबवेल के लिए बिजली कनेक्शन दिया गया है, लेकिन बिजली पोल के नीव को मजबूत नही दे पाने के करने के कारण तोरेसिंहा से जंगल बेड़ा मार्ग में दाहिने तरफ लगभग 6 बिजली के पोल झुक कर गिरने की कगार पर है.

आकर्षण का केंद्र बना स्वागत द्वार - CG Sandesh
सरायपाली

आकर्षण का केंद्र बना स्वागत द्वार

ग्राम पंचायत बरतियाभाठा में स्वागत द्वारा का निर्माण करवाया गया है. यह वेलकम गेट इतना सुंदर बनाया गया है कि इसे देखे बिना नही रहा जा रहा है. बसना से सागरपाली के बीच मुख्य मार्ग से गांव के अंदर जाने वाले मार्ग पर इस स्वागत द्वारा का निर्माण किया गया है.