सराईपाली : पुष्प वाटिका में पानी के अभाव के कारण शौचालय हुआ ... - CG Sandesh

सराईपाली : पुष्प वाटिका में पानी के अभाव के कारण शौचालय हुआ अनुपयोगी

सराईपाली नगर के भंवरपुर रोड में पालिका द्वारा बनवाया गया  उद्यान के अंदर वर्षों शौचालय नही था. शौचालय की मांग को लेकर कुछ संगठन आगे आये और कुछ दिनों बाद यहाँ शौचालय का निर्माण करवाया गया.

लेकिन वर्तमान में शौचालय में पानी की सुविधा नही होने के कारण यह अनुपयोगी साबित हो रहे है जिसके चलते शौचालय में कूड़ा कचड़ा भरा जा रहा है और गंदगी कर दिया गया है. गार्डन में पेयजल के लिए काम करने वाले से शौचालय के गंदगी और पानी के सप्लाई के बारे में पूछे जाने पर बताया कि वहाँ शौचालय में पानी के लिए पाइप नही लगाया गया है इसलिए शौचालय का उपयोग नही हो रहा है. लोग वही मूत्र विसर्जन कर रहे है और पानी के अभाव में सफाई नही हो पा रहा है.


पहले यहां डस्टबिन भी नही लगा था, लेकिन अब डस्टबिन भी लगाया जा चुका है. लोग अब जागरूक भी होने लगे है. लोगों यहाँ खाने-पीने का सामान भी लेकर पहुँचते है. खाने पीने वाले सामान के अपशिष्ट पदार्थ और पालीथिन को लोग अब डस्टबिन में ही डालते है. जिससे परिसर में कही भी आपको पानी का बाटल या अन्य फेकने लायक चीज बाहर देखने को नही मिलेगी. डस्टबिन में ही कचड़ा देखने को मिलेगा.

लोग डस्टबिन का उपयोग तो कर रहे है लेकिन उद्यान के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण परिसर के अंदर पेड़ पौधों के झड़े हुए पत्ते बिखरे हुए है. तथा दीवाल के नीचे कचड़ा जाम हो रहा है.


शाम होते ही उद्यान की लाइट जलने लगती है. गार्डम में अलग अलग जगहों में स्ट्रीट लाइट भी लगाया गया है.

गार्डन के बीचों बीच एक पानी से फव्वारा भी लगाया गया था. एक बड़े से पत्थर को पहाड़ का रूप देकर फव्वारा का पानी झरने की तरह निचे गिरता था. ऐसा लगता था कि किसी पहाड़ से झरना बह रहा हो लेकिन पानी के अभाव में यह उद्यान अपनी अस्तित्व खो रहा है.

गार्डन में आम लोगो के लिए व्यायाम करने का उपकरण लगाया गया है सुबह शाम लोग यहां पहुँच कर व्यायाम भी करते. उपयोगी उपकरण का फायदा लेने के लिए भी काफी ज्यादा मात्रा में लोग पहुचते है. मनोरंजन के किए भी अच्छी खासी व्यवस्था का इंतजाम किया गया है बच्चे यहां आकर खेल-कूद का आनंद भी लेते है. बैठने के लिए गार्डन के अन्दर अलग-अलग जगहों में सीमेंट का बैठक बनाया गया है झाड़ियों के बीचों बीच यह और भी अधिक अच्छा लगता है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें