सरायपाली : नल जल योजना के होने बावजूद पुराने पद्धति से निकला... - CG Sandesh

सरायपाली : नल जल योजना के होने बावजूद पुराने पद्धति से निकला जा रहा है पानी


रूर्बन कलस्टर मिशन के तहत चयनित ग्राम पंचायत बरतियाभाठा में नल जल योजना का कार्य करवाया गया है. योजना के तहत गांव के गली मोहल्लो में जमीन के अंदर पाइप लाइन बिछाया दिया गया है और गली मोहल्लों में नल भी निकाला गया है. जिससे की ग्रामीणों को फायदा मिल सके. 

लेकिन बताया गया कि इस गाँव में पानी स्टोरेज हेतु टंकी और बोर खनन नही करवाया गया. जिसके चलते आज भी लोग हैण्ड पम्प से पानी निकाल रहे है. हैण्ड पम्प का स्रोत भी काफी नीचे चला गया है जिसके कारण हैण्ड पम्प से पानी निकलने में बहुत देर लग जाता है. 

बताया गया कि पुरी गर्मी निकल गयी लेकिन नल जल योजना का लाभ इन ग्रामीणों को नही मिला. परन्तु ग्रामीण आज भी पानी की समस्या को लेकर इस योजना से आश लगाये हुए है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें