news-details

बसना : झेरिया यादव समाज की बैठक संपन्न, पूजा यादव बसना तहसील संगठन मंत्री नियुक्त

फुलझर राज केंद्रीय कोषाध्यक्ष खुलू राम यादव बसना तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र यादव महिला प्रकोष्ठ बसना तहसील अध्यक्ष सुमन यादव के नेतृत्व में फुलझर राज की बैठक संपन्न हुआ बसना शहर तालपारा में हुआ।
छ. ग झेरिया यादव समाज पं. क्र. 5066 के अंतर्गत फुलझर राज बसना का विशेष बैठक रखा गया, जिसमें फुलझर राज बसना - सरायपाली के समस्त समाजिक बंधु उपस्थित रहे. 

बैठक में बसना तहसील अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सुमन यादव ने अपने नारी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बसना तहसील संगठन मंत्री पूजा यादव को नियुक्त किया गया है. नियुक्ति के बाद पूजा यादव ने पदाधिकारीयों का आभार ब्यक्त करते हुए यह बात कही की झेरिया यादव समाज में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगी, 

इस दौरान मुख्य रूप से बसना शहर अध्यक्ष जोतराम यादव, तहसील संगठन मंत्री गजानंद यादव,परसकोल परिक्षेत्र संगठन मंत्री बिहारी यादव आजू यादव, डायमंड यादव,समारु यादव,निलकण यादव, राजेश यादव, सधाऊ यादव, मुकेश यादव, राहुल यादव, महिला प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष प्यारी यादव, महिला प्रकोष्ठ तहसील सचिव रमला यादव उपस्थित रहे। इसकी जानकारी मिडिया प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने दी।




अन्य सम्बंधित खबरें