news-details

पिथौरा : धान बिक्री की बात को लेकर मारपीट, महिला ने दर्ज कराई शिकायत

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम दुरूगपाली में धान बिक्री की बात को लेकर मारपीट की खबर सामने आई है। ग्राम दुरूगपाली निवासी उमाबाई ध्रुव ने पुलिस को बताया कि उसके पति राकेश ध्रुव 05 भाई हैं। एक भाई नारायण ध्रुव की मृत्यु हो गयी है। उमाबाई के जेठ राजन ध्रुव सबसे बड़े हैं। सभी भाईयों के बीच में पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो चुका है। खाता अलग नहीं हुआ है। राजन ध्रुव नंबरदार होने से उन्हीं के नाम पर जमीन है। राजन ध्रुव एवं राकेश ध्रुव के बीच धान बिक्री की बात पर विवाद हो रहा है। 

धान बिक्री की बात को ही लेकर 24 फरवरी को सुबह करीबन 07 बजे राजन ध्रुव एवं उमा की जेठानी पुरातन बाई ध्रुव प्रदीप घर के सामने गली में गंदी- गंदी गाली गलौज कर पुरातन ध्रुव रॉड से एवं राजन ध्रुव हाथ मुक्का से मारपीट किए, जिससे उमा को चोंट आयी है।

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी राजन ध्रुव, पुरातन बाई ध्रुव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत अपराध कायम किया है।




अन्य सम्बंधित खबरें