सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत 2 अप्रैल से 5 अप्रैल 2019 तक एक सरकारी दौरे पर अमरीका जाएंगे। दौरे के अवसर पर, जनरल विपिन रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल अमरीकी सशस्त्र बलों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा।
भारतीय वायु सेना का मिग -27 (अपग्रेड) विमान राजस्थान के एयरफोर्स स्टेशन उत्तरलाई से आज सुबह 1127 बजे एक नियमित उड़ान के लिए रवाना हुआ। विमान जोधपुर से लगभग 120 किलोमीटर दक्षिण में 1145 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
रायपुर: रायपुर दक्षिण विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि यह झूठ बोलने वालों की पार्टी है। ये कांग्रेसी चुनाव जीतने के लिए गीता और गंगाजल हाथ में लेकर छत्तीसगढ़ में शराबबंदी करने की कसम खाते हैं और चुनाव जीतने के बाद सारी कसमें भूल जाते हैं।
हिन्दू आतंकवाद की शब्दावली को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विपक्षी दल पर आरोप लगाया कि वह धर्म के शांतिप्रिय अनुयायियों को आतंकवाद से जोड़कर उनका अपमान कर रही है।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के कुछ दिन पहले फेसबुक ने एक सख्त कदम उठाते हुए देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस से संबंधित तमाम पेज डिलीट करने की घोषणा की है.
चुनाव आयोग ने उपग्रह भेदी मिसाइल के सफल प्रयोग से संबंधित ‘मिशन शक्ति’ की उपलब्धि के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत को खारिज कर दिया है।
सरकार ने स्थायी खाता संख्या (पैन) के साथ बायोमेट्रिक पहचान संख्या ‘आधार’ को जोड़ने की समयसीमा को छह माह और बढ़ाकर 30 सितंबर 2019 कर दिया है। एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई है।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ने पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष अमेठी में असहज, असुरक्षित और असहाय महसूस कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि बालाकोट में हवाई हमला करने का फैसला उन्होंने इसलिए लिया कि आतंकवाद जहां से कंट्रोल होता है, ‘खेल’ वहीं खेला जाएगा और अब मैदान भी उन्हीं का होगा।