अभिनेता सनी देओल भाजपा में शामिल - CG Sandesh

अभिनेता सनी देओल भाजपा में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में मंगलवार को यहां भाजपा में शामिल हुए।
देओल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से पिछले सप्ताह पुणे हवाईअड्डे पर थोड़ी देर के लिए मुलाकात की थी।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पिता (बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र) अटलजी से जुड़े हुए थे, आज मैं मोदीजी के साथ जुड़ने के लिए आया हूं।’’
देओल ने कहा, ‘‘मैं इस परिवार (भाजपा) के लिए जो कुछ कर सकता हूं, मैं करूंगा... मैं बात नहीं करता, मैं अपने काम से आपको दिखाऊंगा।’’
सूत्रों के अनुसार ‘घायल’ और ‘दामिनी’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय करने वाले देओल को पार्टी लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर या चंडीगढ़ सीट से खड़ा कर सकती है।
इससे पहले गुरदासपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व दिवंगत विनोद खन्ना (भाजपा) ने किया था। खन्ना के निधन के बाद यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई थी।
मथुरा से भाजपा उम्मीदवार हेमामालिनी देओल की सौतेली मां हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें