खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य खेल अलंकरण समारोह आयोजित किया गया।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला परामर्श समिति, जिला स्तरीय समीक्षा समिति तथा जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक गत दिवस जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशानुसार जिले में शिशु संरक्षण माह के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सत्रों का आयोजन किया जा रहा है।