बसना : 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

बसना : 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जप्त

बसना थाना अंतर्गत ग्राम सिरको के पास से करीब 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जप्त किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार 31 अगस्त 2026 पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि ग्राम सिरको जाने का मार्ग पुलिया के पास राकेश नामक व्यक्ति भारी मात्रा में महुआ शराब रखकर बिक्री करने ग्राहक तलाश रहा है.

सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया, जहाँ आरोपी राकेश तांडी पिता नरेन्द्रो तांडी उम्र 42 साल ग्राम सिरको के कब्जे से एक प्लास्टिक थैला के अंदर एक पीला रंग के 05 लीटर क्षमता वाली जरकीन में भरा 5 लीटर, एक तोता रंग के 05 लीटर क्षमता वाली जरकीन में भरा 5 लीटर कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमत 2000 रूपये को जप्त कर आरेापी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें