चौकी अंतर्गत कोहका अवंती बाई चौक पर रविवार सुबह नगर निगम के हाइवा ने एक साइकिल सवार को कुचल दिया। हाइवा का पहिया युवक के सिर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्मृति नगर पुलिस ने हाइवा जब्त कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि वह कोई मछली विक्रेता था।