CG : कुएँ में मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी - CG Sandesh

CG : कुएँ में मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

रायगढ़। सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह में कुएं में तैरते हुए महिला का शव देख इलाके में सनसनी फैल गयी। इसके बाद अफरा-तफरी मच गयी। हल्ला सुनकर आस-पास के लोग जमा हुए और आनन-फानन में शव को कुएं से बाहर निकाला गया।

जहां बागोडीह भंडारी टोला निवासी स्व.जमुना सिंह की पत्नी सातो मसोमात उर्फ शांति (70) के रुप में उसकी पहचान की गयी। मामले को लेकर मृतका के पुत्र अरुण सिंह उर्फ भातू ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि सूचना पाकर सरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेज दिया है। इस दौरान विधायक विनोद कुमार सिंह, समाजसेवी महानंद सिंह समेत काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग किया।

इस बाबत थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने कहा कि महिला का शव कुएं से बरामद किया गया है। लेकिन वह कुएं में खुद डूबी है या फिर हत्या कर कुएं मं डाला गया है, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें