एक युवक ने लाठी से पीट-पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जहर खा लिया। पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि अंदेशा जताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला पाली थाना क्षेत्र का है।