बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शुमार अमेजन के कार्यकारी निदेशकों पर भिंड पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. अमेजन ने हाल ही में गांजे की होम डिलीवरी की थी. इसे लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नाराजगी भी जताई थी.
भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग और राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड मिलकर 21 नवंबर 2021 को ओडिशा में भुवनेश्वर के मंचेश्वर में स्थित रेल सभागार में 'विश्व मत्स्य दिवस' मना रहे हैं।
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) के तहत भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने खाद्यान्न के नमूनों के घरेलू परीक्षण के लिए अपनी पहली अत्याधुनिक प्रयोगशाला तैयार की है।
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, जो पेंशन विभाग के प्रभारी भी हैं, ने आज स्पष्ट किया और इस बात को दोहराया कि जीवनसाथी की पेंशन के लिए संयुक्त बैंक खाता अनिवार्य नहीं है।
प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण के 5 वर्ष पूरे होने और 20 नवंबर, 2021 को आवास दिवस के उत्सव की पूर्व संध्या पर, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने आवास दिवस मनाने के लिए भूमि पूजन, गृह प्रवेश, लाभार्थियों के घरों को दिखाने के लिए उनके घर जाना,
आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का कहर जारी है. अनंतपुर जिले में भी भारी बारिश की वजह से नदी, नहर ऊफान पर हैं, कई निचले इलाकों में बाढ़ की हालत बनी हुई है.