बैंक करने जा रहा बड़ा बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर... - CG Sandesh

बैंक करने जा रहा बड़ा बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर...

देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने 1 दिसंबर से बचत खाता की ब्याज दरों में बदलाव करने का फैसला किया है. पंजाब नेशनल बैंक सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों को घटाएगा.

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएनबी बैंक के बचत खातों पर ब्याज दरें सालाना 2.90 फीसदी से घटाकर 2.80 फीसदी करने का फैसला किया गया है. इस फैसले का असर नए और पुराने दोनों ग्राहकों पर पड़ेगा.

दी गई जानकारी के मुताबिक, 1 दिसंबर 2021 से बचत खाते में 10 लाख रुपये से कम सेविंग अकाउंट बैलेंस के लिए सालाना ब्याज दर 2.80 फीसदी होगी. वहीं, 10 लाख रुपये और इससे ज्यादा के लिए सालाना ब्याज दर 2.85 फीसदी होगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें