पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम खट्टा में 12 जून की रात एक मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें भूषण दीवान नामक मजदूरी करने वाले युवक पर गांव के भागवत दीवान ने लोहे के पंच से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
तेन्दुकोना पुलिस ने डोकरपाली मार्ग पर 21 नग देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
तेन्दूकोना थाना क्षेत्र में एक युवक का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज कर पिस्तौल से जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
14 जून 2025 को सांकरा पुलिस टीम ने ग्राम भतकुंदा में शराब पिलाने की व्यवस्था कर रहे एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा है। जिसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।