पटेवा : लोहे के पंच से मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

पटेवा : लोहे के पंच से मारपीट, मामला दर्ज

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम खट्टा में 12 जून की रात एक मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें भूषण दीवान नामक मजदूरी करने वाले युवक पर गांव के भागवत दीवान ने लोहे के पंच से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार भूषण दीवान अपने साथी योगेश दीवान व मोरध्वज दीवान के साथ राममंदिर के पास बैठा था, तभी भागवत दीवान ने आकर गाली-गलौच करते हुए अचानक पीछे से हमला किया। हमले में प्रार्थी को सिर व दाहिने हाथ पर चोटें आई व रक्तस्राव भी हुआ। घायल का उपचार CHC पटेवा में किया गया।

इसके बाद घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भागवत दीवान के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें