सरायपाली : कुटेला ओवर ब्रिज के पास अवैध शराब रखकर ग्राहक का ... - CG Sandesh

सरायपाली : कुटेला ओवर ब्रिज के पास अवैध शराब रखकर ग्राहक का इंतज़ार करते पुलिस ने पकड़ा

सरायपाली पुलिस ने कुटेला ओवर ब्रिज के पास अवैध शराब रखकर ग्राहक का इंतज़ार करते एक व्यक्ति को पकड़ा है.

मिली जानकारी के अनुसार 08 जून 2025 को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की कुटेला ओवर ब्रिज के पास विजय चौहान नामक व्यक्ति अवैध रूप से देशी हाथ भट्टी महुआ शराब रख कर बिक्री वास्ते ग्राहकों का तलाश करते खड़ा है, सूचना पर पुलिस ने कुटेला ओवर ब्रिज के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति जो अपने हाथ एक हरा रंग की प्लास्टिक स्पाईट बाटल 02 लीटर वाली लिये खड़ा था उसे पकड़कर पूछताछ की गई, जिसका नाम विजय चौहान पिता सारद चौहान उम्र 32 साल, सरायपाली का निवासी होना बताया गया है.

पुलिस ने उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर हाथ में रखे एक हरा रंग की प्लास्टिक स्पाईट बाटल 02 लीटर वाली में भरी हुई करीबन 02 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब रखे मिला, जो शराब बिक्री वास्ते ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया.

पुलिस ने उक्त शराब को विजय चौहान के कब्जे से जप्त कर आरोपी विजय चौहान का कृत्य अपराध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें