CG : मिक्सर वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत - CG Sandesh

CG : मिक्सर वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

राजनांदगांव। शहर के चिखली ओवर ब्रिज के समीप एक कांक्रीट मिक्सर वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ बैंक जा रही थी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया ।


मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे शांति नगर के पार्षद सुनील साहू की मां लीला साहू अपने पुत्र यशवंत साहू के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बैंक जा रही थी, इस दौरान बगल से निकल रही कंक्रीट मिक्सर मशीन वाहन से धक्का लगने पर महिला सड़क पर गिर पड़ी और वाहन का चक्का महिला के सिर पर चल गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। 


हादसे के बाद मौके वाहन छोड़कर चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 112 वाहन की मदद से महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में लिखली पुलिस चौकी प्रभारी उमेश बघेल ने बताया कि आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है, वहीं वाहन थाने लाया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें