CG : सरपंच पर आंगनबाड़ी व पीएम आवास में भ्रष्टाचार का गंभीर ... - CG Sandesh

CG : सरपंच पर आंगनबाड़ी व पीएम आवास में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप

बिलासपुर। ग्राम पंचायत बेलसर की सरपंच बेदिन बाई मरावी पर भ्रष्टाचार के लगातार आरोप लग रहे हैं। वार्ड क्रमांक 2 भाटापारा की आंगनबाड़ी में रेनिंग वाटर सिस्टम लगाने के लिए करीब डेढ़ साल पूर्व 1.30 लाख रुपए की राशि निकाली गई थी, लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच ने राशि का गबन कर लिया है। 

इससे पहले भी प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का मामला सामने आ चुका है। सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार की परतें लगातार खुल रही हैं। इस संबंध में जब तखतपुर एसडीएम शिवकुमार कंवर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यदि जांच में सरपंच दोषी पाई जाती हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर दंड की मांग की है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें