CG : मोटे धागे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, शराबी पति गिरफ्... - CG Sandesh

CG : मोटे धागे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, शराबी पति गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान महमंद में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी अक्सर शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करता था, जिससे तंग आकर महिला मायके में रह रही थी।

घटना वाले दिन आरोपी अपनी ससुराल पहुंचा, जहां उसकी पत्नी और साली घर पर थीं। आरोपी ने साली को पैसे देकर सामान लाने भेजा और इसी दौरान पत्नी के गले में पहने काले मोटे धागे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक रिमांड पर सौंप दिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें