CG : देह व्यापार में संलिप्त 5 युवतियां गिरफ्तार, मोबाइल जां... - CG Sandesh

CG : देह व्यापार में संलिप्त 5 युवतियां गिरफ्तार, मोबाइल जांच में मिले थे फोटो के साथ रेट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार देहव्यापार के खुलासे हो रहे है, आए दिन पुलिस गंदा काम करने वाले आरोपियों को दबोच रही है। वहीं एकबार फिर रायपुर पुलिस ने देहव्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने 5 युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं 3 युवतियां फरार है।

दरअसल 5 जून को थाना डीडी नगर क्षेत्रांतर्गत महादेव घाट के विसर्जन कुण्ड के पास कुछ लड़के और लड़कियों के बीच लड़ाई-झगड़ा एवं मारपीट होने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके जांच पर उक्त घटना के प्रार्थियां के थाना उपस्थित होने पर मारपीट करने वाले लड़कों के खिलाफ अपराध क्रमांक 228/25 धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस तथा दूसरे पक्ष के शिकायत पश्चात अपराध क्रमांक 233/25 धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान घटना में सम्मिलित 05 लड़कियों को थाना बुलाकर पूछताछ किया तथा घटना का वायरल वीडियो की जांच हेतु मोबाईल चेक किया गया। घटना में संलिप्त युवतियों के अनैतिक व्यापार में संलिप्तता के संबंध में पूर्व में प्राप्त गोपनीय सूचना की तस्दीकी हेतु मोबाईल चेक करने के दौरान वाट्सअप चेक करने पर इन सभी लड़कियों के मोबाईल से अनैतिक व्यापार में संलिप्तता होने के संबंध में फोटो एवं उनके साथ रेट लिखा हुआ चैटिंग मिला। विभिन्न ग्राहकों के साथ विभिन्न स्थानों पर भेजने के संबंध में चैटिंग एवं उनके साथ रेट लिखा हुआ मिला।

उक्त घटना अनैतिक व्यापार से संबंधित होने का साक्ष्य सिद्ध पाये जाने से प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 237/25 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1656 के तहत कार्यवाही करते हुए 05 युवतियों को गिरफ्तार किया गया है तथा 03 युवतियां फरार है। मामले में विवेचना जारी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें