सरायपाली : शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर महिल... - CG Sandesh

सरायपाली : शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर महिला पर मामला दर्ज

सरायपाली पुलिस ने ग्राम अर्जुण्डा में एक महिला को शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा है.

सरायपाली पुलिस को 8 जून 2025 को मुखबिर से सुचना मिली की ग्राम अर्जुण्डा में जज्ञ नंद नामक महिला अपने घर के सामने लोगों को अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रही है, सूचना पर पुलिस ने जज्ञ नंद के घर के सामने जाकर शराब रेड कार्यवाही किया, जहाँ शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये.

तथा एक महिला को पकड़ा गया, जिसका नाम जज्ञ नंद पति श्याम लाल नंद उम्र 39 साल, अर्जुण्डा निवासी बताया गया है, जिसने लोगो को अवैध रूप से शराब पिलाना स्वीकार किया.

मामले मे पुलिस ने आरोपिया जज्ञ नंद के कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी 180 ML, एवं 02 नग खाली डिस्पोजल जप्त कर आरोपियां जज्ञ नंद का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करने पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें