सरायपाली : आंवलाचक्का में घर के सामने से मोटरसायकल चोरी - CG Sandesh

सरायपाली : आंवलाचक्का में घर के सामने से मोटरसायकल चोरी

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम आंवलाचक्का वार्ड नं 07 में घर के सामने से एक मोटरसायकल चोरी होने से मामला दर्ज कराया गया है.

ग्राम आंवलाचक्का वार्ड नं 07 निवासी हृदय लाल निषाद ने बताया कि 28 मई 2025 के करीब 12:00 बजे वह अपने मोटर सायकल हिरो एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GQ 6108 को घर के सामने गली में बाजार जाने के लिए खड़ा कर मोटर सायकल को लाक कर घर के अन्दर आ गया था.

इसके बाद करीबन 12:30 बजे जाकर देखा तो मेरी मोटर सायकल हिरो एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GQ 6108 कीमती 300000 रूपये जहां खडी किया था वहां पर नही था, जिसे आसपास पता तलाश किया पता नही चला मेरे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जा चूका था.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें