CG : नशे में धुत कार चालक ने 4 युवकों को कुचला ,एक की मौके प... - CG Sandesh

CG : नशे में धुत कार चालक ने 4 युवकों को कुचला ,एक की मौके पर मौत, चालक गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां तोरवा थाना क्षेत्र के संतनगर में बैंक ऑफ बडौदा बैंक के सामने लालखदान ढेका रोड में एक स्विफ्ट कार सीजी 10 एएल 3207 के चालक प्रणय जुनेजा ने शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाया और अपना नियंत्रण खो दिया, और चार लोगों को कार की चपेट में लिया, हादसे में 3 लोग घायल हुए और एक की मौके पर ही मौत हो गई।



जानकारी के अनुसार अरोपी चालक की गाड़ी से शराब की बोतल बरामद हुई। थाना तोरवा में आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या एवं एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे हिरासत में लिया गया। और घायल को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है यहां उनका इलाज जारी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें