तेन्दुकोना : जंगली जानवर का शिकार करने निकले व्यक्ति की करें... - CG Sandesh

तेन्दुकोना : जंगली जानवर का शिकार करने निकले व्यक्ति की करेंट लगने से हुई थी मौत, मामला दर्ज

23 फरवरी 2025 को तेन्दुकोना थाना अंतर्गत ग्राम खुसरूपाली के जंगल में एक व्यक्ति के विद्युत तार में फंसकर गिरने से मौत हो गई थी, मामले में पुलिस ने जाँच कर अपराध दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 23 फरवरी 2025 को धनेश ध्रुव पिता राजकुमार ध्रुव उम्र 22 वर्ष, नयापारा पिथौरा  निवासी अपने दोस्तों के साथ जंगल में जंगली जानवर शिकार के लिए निकला था, जिसकी मृत्यु अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लगाये गये विद्युत करेंट में फंसने से हो गई, तथा साथ में एक कुत्ता भी विद्युत करेंट से मृत पड़ा हुआ था.

पुलिस को गवाहों के कथन से पता चला कि धनेश अपने साथियों के साथ जंगली जानवर का शिकार करने खुसरूपाली जंगल आया था, स्वयं आगे चलता था तथा शेष साथी प्रत्यक्षदर्शी पीछे-पीछे चलते थे जिन्होनें धनेश को विद्युत तार में फंसकर गिरते जलते देखे.


धनेश ध्रुव के चाचा ने बताया कि धनेश 23 फरवरी 2025 को रात्रि करीब 9:00 बजे खाना खाकर घर से निकला था जो रात में घर वापस नहीं आया, इसके बाद सुबह करीब 12:30 बजे उन्हें पता चला कि खुशरूपाली जंगल किनारे खेत में उसका भतीजा धनेश ध्रुव मृत अवस्था में पड़ा हुआ है.

धनेश के बायें हाथ में विद्युत तार के करेंट जैसा निशान दिख रहा था तथा उसके बगल में एक कुत्ता भी मृत पड़ा था, बताया गया कि जंगली जानवर शिकार करने अज्ञात लोगों के द्वारा बिछाये गये विद्युत प्रवाह में चिपक कर धनेश की करेंट लगने से मृत्यु हुआ होगा.

मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपराध धारा 106(1) BNS का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें