बागबाहरा : घर के बाहर रखी मोटरसायकल चोरी - CG Sandesh

बागबाहरा : घर के बाहर रखी मोटरसायकल चोरी

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम मौलीमुडा में घर के बाहर से एक बाइक चोरी होने पर मामला दर्ज करवाया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खुटेरी निवासी पुरूषोत्तम साहू ने 07 सितम्बर 2021 को बसना से बाइक हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GH 5101 को ख़रीदा था. पुरूषोत्तम साहू N.H. में कार्यरत है जिसके कारण ग्राम मौलीमुडा में किराये पर रहते हैं.

पुरूषोत्तम साहू ने बताया कि 05 जून 2025 को उन्होंने राईस मील के सामने मेन रोड किनारे अपनी बाईक किराये मकान के सामने रखी थी, जो करीबन रात 02:30 बजे तक सही सलामत थी, लेकिन सबेरे 05.00 बजे बाइक चोरी हो चुकी थी.

मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें