बागबाहरा : मछली को लेकर दो लोगों में हुई मारपीट - CG Sandesh

बागबाहरा : मछली को लेकर दो लोगों में हुई मारपीट

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम घुंचापाली में मछली को लेकर दो लोगों में मारपीट हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज किया है.  

वार्ड नं 05 माना रायपुर के निवासी तपन मण्डल ने बताया कि वह करण सिंह ठाकुर द्वारा ठेका में लिए गए चंडी बांध में मछली के देखरेख का कार्य 5 वर्षों से कर रहा है. तथा 02 जून 2025 को लगभग 02:30 बजे मछली सब्जी एवं खाना बना रहा था, उसी समय सोहेब खान उसके पास आया और मुझे बोला कि तुम मछली को कहां किये हो तब उसने बोला करण सिंह ठाकुर के कहने पर बेंच‍ दिया हूं.

इसके बाद सोहेब खान गंदी गंदी गाली गलौच करते हुये अपने स्कुटी के डिक्की से किसी धारदार चीज निकाल कर तपन के दोनो हाथ में मार दिया जिससे चोट आकर खुन निकला.

उक्त घटना को कुमार डाक्टर निवासी बागबाहरा, रोहित चन्द्राकर निवासी पड़कीपाली एवं अन्य लोग देखे सुने है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सोहेब खान के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

राजा तालाब रायपुर निवासी सोहेब खान ने बताया कि वह घुंचापाली बांध में मछली पालन का ठेका लिया है. जिसे लोगो के माध्यम से पता चला कि बांध में चोरी होता है, जिसे देखने सोहेब खान 02 जून 2025 को 02:30 बजे ग्राम घुंचापाली चंडी बांध गया वहां तपन मण्डल जो करण ठाकुर का नौकर है, अपने साथियो के साथ दारू पिते खाना पीना कर रहा था, जब सोहेब वहां पर गया तो तपन मण्डल उसे देखकर गंदी गंदी गाली गालौच कर भगाने लगा, तब तपन के द्वारा क्यो भगा रहे बोलने पर तपन मण्डल ने पत्थर से फेंक कर सोहेब को मारा जिससे चोंट आकर खुन बहने लगा. घटना को वहां उपस्थित मछली खरीदने वाले लोग देखे सुने है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तपन मण्डल के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें