CG: विधायक के काफिले की गाड़ी पलटी, ड्राइवर की मौत - CG Sandesh

CG: विधायक के काफिले की गाड़ी पलटी, ड्राइवर की मौत

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थम नहीं रहे है, इसी बीच केशकाल क्षेत्र से विधायक नीलकंठ टेकाम (BJP MLA Tekam) के काफिले का फॉलो वाहन बीती रात अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई. इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई.

बताया जाता है कि सोमवार को विधायक नीलकंठ टेकाम रायपुर गए हुए थे. इसी दौरान उनका फॉलो वाहन का ड्राइवर भुवन शोरी रात लगभग 9 बजे अकेले ही अपने गांव बड़बत्तर की ओर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में फरसगांव मार्ग के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और खेत में जा गिरी. हादसे में चालक भुवन शोरी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें