सरायपाली  में मानसिक रोग उपचार व परामर्श शिविर का आयोजन 2 जू... - CG Sandesh

सरायपाली में मानसिक रोग उपचार व परामर्श शिविर का आयोजन 2 जून को

स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में 2 जून सोमवार को मानसिक रोग उपचार व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें जिला चिकित्सालय महासमुंद के स्वास्थ्य टीम द्वारा मानसिक रोग जैसे अवसाद ,चिंता, विकार, सिजोफ्रेनिया , नशे की लत वाले व्यक्तियों का उपचार और परामर्श किया जाएगा 

इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एच एल जांगड़े ने बताया की यदि किसी व्यक्ति के विचारों ,मनोदशा या व्यवहार में भारी बदलाव होता है तो वह इस बात का संकेत हो सकता है कि उसे मानसिक बीमारी है। कभी-कभी कोई व्यक्ति अत्यधिक क्रोध, शत्रुता में हिंसा पर उतारू हो जाता है जो की दैनिक समस्याओं या तनाव से निपटने में असमर्थता के कारण होता है एवं दोस्तों , सामाजिक व पारिवारिक गतिविधियों से दूरी बनाकर रहने लगता है जो कि एक मानसिक विकार हो सकता है यदि ऐसे मरीज आपके आसपास है तो उन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को भेजें उपरोक्त जानकारी खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे ने दी


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें