बागबाहरा : उपसरपंच से दुकान में घुसकर की मारपीट - CG Sandesh

बागबाहरा : उपसरपंच से दुकान में घुसकर की मारपीट

बागबाहरा के ग्राम बकमा में उपसरपंच के दुकान में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

ग्राम पंचायत बकमा के उपसरपंच कमलनारायण साहू ने बताया कि 31 मई 2025 को दोपहर 12 बजे वह अपनी पत्नी के साथ दुकान मे बैठा था, तभी भुनेश्वर साहू बिरोडा अपने भाई व अपने परिजनो के साथ कमलनारायण साहू के दुकान मे घुस कर उसे मारे और अश्लील गाली गलौज किये.

कमलनारायण ने बताया कि जब उसे डंडे से मार रहे थे तो उसे बचाने के लिए आई पत्नी को भी मारने लगे जिसे उसका हाथ फैक्चर हो गया, और कमलनारायण को चोट लगा है. इसके बाद कमलनारायण को जान से मारने की धमकी दी गई.

इसके बाद इसकी सुचना 112 को कॉल लगा कर अपने बचाव के लिए दी गई, मामले में पुलिस ने आरोपी भुनेश्वर साहू एवं उसके बडा भाई और उसका भतीजा के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 332(c)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें