बागबाहरा : अवैध शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करवाने वाले पर का... - CG Sandesh

बागबाहरा : अवैध शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करवाने वाले पर कार्रवाई

बागबाहरा पुलिस ने महिला समुह की शिकायत पर ग्राम खोपली में अवैध शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करवाने वाले पर कार्रवाई किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 28 मई 2025 को ग्राम खोपली की शिव शक्ति महिला समुह द्वारा पुलिस को फोन कर सुचना दिया गया कि ग्राम खोपली में खेमराज घृतलहरे अवैध शराब बिक्री करने हेतु घर में रखा हुआ है.

सुचना पर पुलिस में ग्राम खोपली पहूंचकर के संदेही खेमराज घृतलहरे के घर पास पहूंचा तो पुलिस को देखकर वहां शराब पीने वाले भाग गये तथा मौके पर खेमराज घृतलहरे पिता हरप्रसाद घृतलहरे उम्र 34 वर्ष को पुलिस द्वारा पकड़कर शराब बेचने व पीने पिलाने के संबंध में पुछताछ करने पर शराब नही बेचना केवल पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराना जुर्म स्वीकार किया.

जिसपर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब 01- 01 पाव वाली शीशी में 50-50 एमएल शराब भरी हुई कीमती 45 रूपये, 02 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास, दो नग पानी पाउच कीमती 04 रूपये जुमला कीमती 49 रूपये को जप्त कर आरोपी खेमराज घृतलहरे का कृत्य धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें