सरायपाली : पठानिया ढाबा के पास अज्ञात वाहन के अचानक ब्रेक मा... - CG Sandesh

सरायपाली : पठानिया ढाबा के पास अज्ञात वाहन के अचानक ब्रेक मारने से माजदा चालक की मौत

सरायपाली थाना अंतर्गत टोलनाका पठानिया ढाबा के पास एक अज्ञात वाहन के अचानक ब्रेक मार देने से उससे टकराकर माजदा चालक की मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार 27 मई 2025 को मकरध्वज बारीक माजदा क्रमांक OD 17 AC 4561  के चालक के सामने चल रही अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक बिना सांकेतिक चिन्ह के अचानक ब्रेक मारने से पीछे-पीछे चल रही माजदा क्रमांक OD 17 AC 4561 का चालक मकरध्वज बारीक अपनी माजदा सके साथ उससे टकरा गया, जिससे एक्सीडेन्ट में उसकी मौत हो गई.

मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध धारा 106(1)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें