CG : अनियंत्रित होकर डीजल टैंकर पलटा, टैंकर में लगी आग.  - CG Sandesh

CG : अनियंत्रित होकर डीजल टैंकर पलटा, टैंकर में लगी आग.

सरगुजा : नेशनल हाईवे 43 पर लमगांव पुल के पास आज सुबह करीब 10 बजे डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे टैंकर में आग लग गई. आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई पड़ रही थी. बताया जा रहा है कि, डीजल टैंकर अंबिकापुर से पत्थलगांव की ओर जा रहा था.

वहीं घटना की सूचना के बाद भी घंटों तक ना तो पुलिस मौके पर पहुंची थी, और ना ही फायर बिग्रेड. हादसे के कारण सड़क पर जाम लग गया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें