CG : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मोबाइल फूटा, युवक की मौ... - CG Sandesh

CG : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मोबाइल फूटा, युवक की मौके पर ही हुई मौत.

धमतरी : धमतरी के भटगांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक का मोबाइल फूट गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि, घटना धमतरी जिले के भटगांव की है. स्थानीय रहवासी रोहित सिन्हा काम से लौटने के बाद रात में अपने घर के पीछे बाड़ी में लगाए जा रहे टाइल्स का काम देखने गया था. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर उसका मोबाइल फोन ब्लास्ट हो गया, और युवक जमीन पर गिर पड़ा.

बिजली गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन

बिजली गिरने की तेज आवाज़ सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे. युवक की हालत को देखते हुए पड़ोसियों की मदद से तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें