एक तरफ आतंकवाद का शस्त्र IED तो दूसरी तरफ लोकतंत्र की ताकत व... - CG Sandesh

एक तरफ आतंकवाद का शस्त्र IED तो दूसरी तरफ लोकतंत्र की ताकत वोटर ID (VID) - मोदी

मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी मां से मिलने घर पहुंचे और वहां उनसे आशीर्वाद लिया. लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के लिए देश की 117 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. आज की वोटिंग में सियासत के कई सितारे अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. इन वीआईपी सितारों की लिस्ट में टॉप पर हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गांधीनगर के रानिप पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला. प्रधानमंत्री खुली जीप में सवार होकर पोलिंग बूथ तक वोट डालने पहुंचे जहां बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने उनका स्वागत किया.

वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरे देश में तीसरे चरण का मतदान हो रहा है, मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी आज मेरा कर्तव्य निभाने का मौका मिला.

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये मेरे लिए गौरवपूर्ण पल है कि मेरे गृह राज्य गुजरात में वोट दिया, जैसे कुंभ में स्नान कर आनंद मिलता है वैसे ही वोट डालकर आनंद मिलता है. PM मोदी बोले कि पहली बार जो वोट दे रहे हैं ये सदी उनकी ही सदी है, इसलिए नए मतदाताओं को वह विशेष आग्रह करेंगे कि वे सभी 100 फीसदी मतदान करें.

PM मोदी बोले कि एक तरफ आतंकवाद का शस्त्र IED होता है तो लोकतंत्र की ताकत वोटर ID (VID) होता है.

यहां वोट डालने से पहले प्रधानमंत्री ने अमित शाह के परिवार से मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने जय शाह की बेटी को गोद में भी खिलाया. मतदान डालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाहर आकर मतदान वाली उंगली दिखाई और पैदल ही लोगों से मिलने पहुंच गए.

मतदान से पहले उन्होंने अपनी मां हीराबेन का आशीर्वाद लिया, पीएम अपनी मां से मिलने घर पहुंचे थे. इस दौरान मां ने उन्हें मीठा खिलाया और आशीर्वाद के तौर पर चुनरी भी दी.

आज के मतदान में देश-दुनिया की मीडिया की निगाहें उस बूथ पर लगी जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना वोट डाला. पिछली बार जब प्रधानमंत्री ने वोट डाला था तब उन्होंने बूथ के पास उन्होंने सेल्फी ली थी, जिसपर काफी विवाद हुआ था.





author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें