कोमाखान : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, 4 आरोपी गिरफ्तार, बताई ... - CG Sandesh

कोमाखान : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, 4 आरोपी गिरफ्तार, बताई यह वजह

महासमुंद। जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र ने उड़ीसा निवासी युवक की निर्मम हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए मामले में 4 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी विधि से संघर्षरत बालक है।

हम आपको बता दें के कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम टोंगोपानी में मानस रंजन त्रिपाठी पिता मनबोध त्रिपाठी 35 वर्ष की मुंह और हांथ पैर में टेप बंधी लाश पाई गई थी। कोमाखान ने इस अंधे कत्ल की गुटी को सुलझाते हुए मामले में


1. परसू डडसेना पिता बसंत राम आयु 20 वर्ष निवासी ग्राम मौहाभाटा थाना नुआ पाड़ा
2. गणपत डड़सेना पिता सुरेश डडसेना आयु 27 वर्ष निवासी मौहा भाटा
3. सरोज डडसेना पिता बीर सिंह डडसेना आयु 24 वर्ष निवासी गरतोर थाना नुआ पाड़ा उड़ीसा एवं
4. विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों ने मानस रंजन त्रिपाठी की हत्या फिरौती लेने के लिए पहले मृतक का अपहरण किया और फिर बाद में रकम नहीं मिलने पर गला घोटकर हत्या करना स्वीकार कर लिया हैं। कोमाखान पुलिस ने गिरफ्त आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 238(a), 140(1), 308(4), 3(5) bns कर जेल भेजी जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें