IDBI बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर बंफर भर्ती न... - CG Sandesh

IDBI बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर बंफर भर्ती निकाली

अगर आप बैंक में नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है. IDBI बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) के बंपर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 मई 2025 से शुरू हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम डेट 20 मई 2025 रखी गई है.

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 676 पद भरे जाएंगे. ये पद जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के हैं. आइए जानते हैं अभियान के लिए कौन आवेदन कर सकता है.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना जरूरी है.

कैंडिडेट्स की कम से कम उम्र 20 साल और अधिकतम 25 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट का लाभ मिलेगा.

इच्छुक उम्मीदवार IDBI की आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in या सीधे आवेदन लिंक https://ibpsonline.ibps.in/idbiamapr25 पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करना होगा. जनरल/OBC/EWS श्रेणी के 1050 रुपये और SC/ST/PwD श्रेणी के लिए शुल्क 250 रुपये है.

IDBI की ओर से भर्ती परीक्षा की संभावित डेट 8 जून 2025 घोषित की गई है. परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें