संकट की इस घड़ी में श्रीलंका के साथ खड़ा है भारत: मोदी - CG Sandesh

संकट की इस घड़ी में श्रीलंका के साथ खड़ा है भारत: मोदी

श्रीलंका में को हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों में बड़ी संख्या में नागरिकों के हताहत होने पर संवेदना जताते हुए भारत ने कहा है कि वह संकट की इस घड़ी में अपने पड़ोसी देश के साथ खड़ा है और हर तरह की मदद को तैयार है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के चित्तौड़गढ़़ की एक चुनावी सभा को संबोधित करते यह बात कही. उन्होंने श्रीलंका के ताजा घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘आज श्रीलंका में जो कुछ भी हुआ है... भारत पूरी मजबूती के साथ श्रीलंका वासियों के साथ खड़ा है. सकंट की इस घड़ी में भारत, श्रीलंका की जो भी मदद कर सकता है  हर मदद के लिए तैयार है।’’

इसके साथ ही मोदी ने बम धमाकों में अपने परिजनों को खोने वाले वाले लोगों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की. मोदी ने उपस्थित जनसमूह से यह भी अपील की कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए उनके हाथ मजबूत करे. मोदी ने कहा, ‘‘आप सब जब वोट देने जाएंगे कमल के बटन पर दबाएंगे तो मन में यह भी तय करिए कि आप बटन दबा रहे हैं आतंकवाद को खत्म करने लिए. आपकी एक अंगुली में ताकत है. आप कमल के निशान पर बटन दबाएंगे, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की मुझे ताकत मिलेगी.’’



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें